
बीकानेर की इस कॉलोनी के लॉज में सेक्स रैकेट पकड़ा इतने लड़के लड़कियां आई गिरफ्त में






सुदर्शना नगर के होटल केजी लांज में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश।
खुलासा न्यूज बीकानेर। एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर शनिवार की देर रात व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने सुदर्शना नगर में आर्य होस्पीटल के पीछे होटल केजी लाँज में छापामारी कर सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से सैक्स रैकेट माफिया गिरोह के पांच युवकों समेत करीब आठ युवतियों को गिरफ्त में लिया है। युवतियों ने पुलिस को दिये अपने बयानों में बताया कि गिरोह के माफिया हमसे जबरन देह व्यापार करवा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लॉकअप में बंद कर दिया जबकि मौके पर पकड़ी गई युवतियों को नारी निकेतन भिजवा दिया। यह होटल किसी शंकरलाल माली का बताया जा रहा है,जिसे उसका भांजा चला रहा था। यह भी बात सामने आई है कि होटल में पिछले काफी समय से जिस्म फरोशी का अनैतिक धंधा चल रहा था। जानकारी के अनुसार जबरदस्ती वेश्यावृत्ति के लिए लाया गया है। शिकायत पर पुलिस ने कमरे खुलवाए तो एक कमरे में 6 भारतीय महिलाएं थीं। वहीं दूसरे कमरे में दो विदेशी युवतियां थीं।पुलिस सूत्रों के मुताबिक भारतीय युवतियां व महिलाएं दिल्ली, उत्तराखंड व चंडीगढ़ से लाईं गई हैं। वहीं दो विदेशी महिलाएं थाइलैंड की हैं। होटल केजी लॉंज किसी शंकरलाल माली का बताया जा रहा है। होटल को उसके परिवार का सदस्य ही संचालित कर रहा था।
बीकानेर की लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए खुलासा बीकानेर के सभी सोशल अकाउंट को जरूर फॉलो करे।
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@KhulasaNewsBikaner
इंस्टाग्रम – https://www.instagram.com/khulasa.online/
फेसबुक – https://www.facebook.com/khulasaonline/
ट्वीटर (X) एक्स– https://twitter.com/khulasabikaner


