बीकानेर की संस्था देश के अनेक स्थानों पर कर रही सेवा

बीकानेर की संस्था देश के अनेक स्थानों पर कर रही सेवा

बीकानेर।  नव संकल्प संस्थान द्वारा कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते हैदराबाद, मुंबई, चंडीगढ़़, जयपुर, जोधपुर सहित देश के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करवा रही है। संस्था के अनिल बिस्सा द्वारा गुरूवार को बीकानेर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सैनिटाइजर वितरित किया गया। इसके अलावा संस्थान द्वारा विभा बिस्सा और रीटा बिस्सा के नेतृत्व में देश के कई स्थानों पर जैसे हैदराबाद, जोधपुर, जयपुर, कानपुर, मुंबई और चंडीगढ़ में भी स्वास्थ्य केंद्रों में बस्तियों में और पुलिस थाना क्षेत्रों में मेडिकल मास्क, हैंड ग्लव्स, सैनिटाइजर और खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे है। संस्था के इस प्रोजेक्ट में जोधपुर से अलका व्यास, जयपुर से पूनम यादव, कानपुर से रूपेश श्रीवास्तव, हैदराबाद से नवनीत बिस्सा ,चंडीगढ़ से खेमराज, मुंबई से शिल्पा व्यास, बीकानेर से पुनीत पुरोहित और महेश राजपुरोहित और गुरुग्राम से राजीव यादव संस्था के बैनरतले अपनी सेवाएं दे रहे है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |