भाजपा के इस पार्षद ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, सौंपा त्यागपत्र

भाजपा के इस पार्षद ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, सौंपा त्यागपत्र

खुलासा न्यूज, बीकानेर। प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा के नोखा में प्रस्तावित दौरे से पहले की भाजपा में हलचल तेज हो गयी है। नोखा नगर पालिका के वर्तमान में भाजपा के पार्षद ने त्यागपत्र सौंप दिया है। जिसमें काम नहीं होने का आरोप लगाते हुए लिखा गया है कि अगर सात दिन में समाधान नहीं हुआ तो त्यागपत्र स्वीकार माना जाएगा। भाजपा के पार्षद जेठुसिंह राजपुरोहित ने स्वायत्त शासन मंत्री के नाम एसडीएम ऑफिस में अपना त्यागपत्र सौंपा है। पत्र में पार्षद ने बताया कि उसके क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है साथ ही खराब सड़कों सहित कई मांगो की जानकारी दी गयी है। पार्षद ने सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है साथ ही पालिका के कार्यों की जांच की मांग भी की गयी है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |