Gold Silver

बीकानेर: महिला के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

बीकानेर: महिला के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज 

खुलासा न्यूज़। बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने अपने गांव के दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच सीओ हिमांशु शर्मा कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का आरोप है कि 23 जुलाई की दोपहर वह अपने घर से औरण की तरफ शौच के लिए गई थी। जब औरण पहुंची तब वहां आरोपी आए और उसे पकड़ जबरन जमीन पर पटक लिया। आरोप है कि आरोपियों अश्लील हरकते की, जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी और बाद में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बीकानेर की लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए खुलासा बीकानेर के सभी सोशल अकाउंट को जरूर फॉलो करे।
यूट्यूबhttps://www.youtube.com/@KhulasaNewsBikaner
इंस्टाग्रमhttps://www.instagram.com/khulasa.online/
फेसबुकhttps://www.facebook.com/khulasaonline/
ट्वीटर (X) एक्सhttps://twitter.com/khulasabikaner

 

Join Whatsapp 26