बीकानेर में हुआ महिला से गैंगरेप, सात दिन तक बंधक बनाकर करते रहे रेप, फिर आगे बेचा

बीकानेर में हुआ महिला से गैंगरेप, सात दिन तक बंधक बनाकर करते रहे रेप, फिर आगे बेचा

खुलासा न्यूज नेटवर्क। सहेली के फोन कर बुलाने पर मिलने गई महिला से उसके पति ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाए और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने तीन दोस्तों को बुलाया और महिला को उनके साथ भेज दिया। जो महिला को बंधक बनाकर सात दिन तक बारी-बारी से रेप करते रहे। इनमें से एक आरोपी महिला को अपने घर ले गया, जहां आरोपी के भाई ने रेप करने बाद महिला को 6 लाख रुपए में बेच दिया। बार-बार दुष्कर्म से गर्भवती होने पर महिला के पेट में दर्द हुआ तो आरोपी उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जहां महिला दुष्कर्मी के चंगुल बचकर अपने भाई के पास पहुंची और दरिंदगी के बारे में बताया। मामला सूरतगढ़ का है। सिटी थाने में सोमवार शाम को महिला ने मामला दर्ज कराया है।

हनुमानगढ़ जिले की रहने वाली पीडि़त महिला ने बताया-दिसंबर 2022 में सूरतगढ़ में एक कंपनी में काम करती थी। इस दौरान वार्ड नंबर 10 के रहने वाले मुकेश पुत्र देवीलाल लखेसर नजदीकीयां हो गई। 11 जनवरी 2024 को रामदेव मंदिर में उससे शादी कर ली। सहेली संतोष के कहने पर 19 जुलाई को उसके पति संजय के साथ सूरतगढ़ से रावतसर गई थी। नौकरी का झांसा देकर आरोपी संजय अपने साथ पहले जोधपुर और फिर बालोतरा (बाड़मेर) ले गया। इस दौरान सहेली संतोष भी साथ थी। बालोतरा में आरोपी संजय अपने दोस्त बलवंत के घर ले गया। वहां से अगले दिन गांव गुलाबगंज के नजदीक ढ़ाणी जिला सिरोही में ले गए। जहां बीकानेर आने के बाद एक धर्मशाला में चार दिन रुके। इसके बाद दांतौर (बीकानेर) में किराए के कमरे में सभी साथ रहे। सुबह के समय सहेली संतोष मंदिर गई तो इसका फायदा उठाकर आरोपी संजय ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

अगले दिन आरोपी संजय ने भीम सिंह, बलवंत सिंह, भरत सिंह के साथ जबरदस्ती भेज दिया। जो उसे गांव विजनेरी (बीकानेर) के पास जामन सिंह की ढाणी में ले गए। यहां तीनों आरोपियों ने करीब 7 दिन तक बंधक बनाकर रखा। शराब पिलाकर बारी-बारी से दुष्कर्म करते रहे। विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी भीम सिंह अपने घर 10 एसएमडी ले गया। जहां उसके भाई हिंदा सिंह ने भी रेप किया। जान से मारने का भय दिखाकर भंवरलाल पुत्र जयनारायण कुम्हार के साथ भेज दिया, जिसने भी रेप किया। विरोध करने पर आरोपी भंवरलाल ने कहा कि भीम सिंह, बलवंत सिंह, भरत सिंह से तुझे 6 लाख रुपए में खरीदा है।

इस दौरान पेट में दर्द आरोपी पर आरोपी भंवरलाल मारवाड हॉस्पिटल बीकानेर ले गया। जहां अल्ट्रा साउंड करवाने पर डॉक्टर ने गर्भवती होना बताया। इसके बाद 7 जुलाई को महिला आरोपी के चंगुल से बचकर भाई के पास पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |