
दो लड़कियां बिना बताये घर से निकली, अभी तक नहीं लौटी






दो लड़कियां बिना बताये घर से निकली, अभी तक नहीं लौटी
बीकानेर। जिले के देशनोक थाना इलाके में रहने वाली दो लड़कियां अचानक गायब हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार महेश कुमार सोनी पुत्र श्याम लाल सोनी ने देशनोक थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया तथा बताया कि मेरी पुत्री और मदनलाल भादू की पुत्री 16 जुलाई को बिना बताये घर से लापता है जो अभी तक वापस नहीं आई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच उनि थानाधिकारी सुमन शेखावत को दी गई है।


