
बीकानेर: 70 फीट टूटी पाल, निगम ने झोंके संसाधन, पानी का स्तर कम हुआ






बीकानेर: 70 फीट टूटी पाल, निगम ने झोंके संसाधन, पानी का स्तर कम हुआ
बीकानेर। बल्लभ गार्डन क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज के नजदीक गंदे पानी को रोकने के लिए बनाई हुई मिट्टी की पाल टूटने से आवासीय क्षेत्रों तक पहुंचे पानी का जमाव रविवार को भी रहा। पानी की निकासी के लिए नगर निगम की ओर से लगाए गए मोटर पंप से पानी का स्तर कुछ कम हुआ है। कई घरों तक पहुंचना अब सुलभ हो गया है। हालांकि अब भी कई मकान पानी से घिरे हुए है। वहीं निगम की ओर से पाल बांधने का कार्य चल रहा है। निगम की ओर से इसके लिए संसाधन भी लगाए गए है। शहर में गुरुवार रात को हुई बारिश के कारण बल्लभ गार्डन क्षेत्र में करीब 70 फीट तक मिट्टी से बनाई हुई पाल टूटी गई व गहरा गढ्ढा बन गया। मिट्टी से पाल बांधने व बने गढ्ढे को मिट्टी से भरने का काम चल रहा है। रविवार को 20 ट्रैक्टर ट्रॉलियों की मदद से पाल बांधने का कार्य चलता रहा। एक पॉकलेन मशीन, 3 जेसीबी भी इस कार्य में जुटे हुए है। जानकारी के अनुसार पानी का स्तर बढ़ने से पाल करीब 70 फीट तक टूट गई है। पानी के कारण गढ़ढा भी बना है, जिसे मिट्टी से भरा जा रहा है। पूरी तरह से पाल बंधने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।


