
बीकानेर: पेड़ की टहनी काटते समय दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मौत





बीकानेर: पेड़ की टहनी काटते समय दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मौत
बीकानेर। पेड़ की टहनी काटते समय दीवार गिरने से बच्चे की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के घड़सीसर गांव में शुक्रवार देर शाम की है। जहां पर एक घर के आगे पेड़ की टहनी को काटा जा रहा था। इसी दौरान पेड़ की टहनी टूटकर दीवार पर गिरी। जिसके चलते दीवार गिर गयी और उसकी चपेट में आ जाने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गयी है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |