Gold Silver

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सास नगर पालिका चेयरमैन बनी दिसंबर तक रह सकता है कार्यकाल

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सास नगर पालिका चेयरमैन बनी दिसंबर तक रह सकता है कार्यकाल
जयपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सास सावित्री देवी को नरैना नगर पालिका की कार्यवाहक चेयरमैन बनाया गया हैं। वे वार्ड-10 से पार्षद हैं। सावित्री देवी नरैना नगर पालिका की दूसरी चेयरमैन बनी हैं। नरैना पहले ग्राम पंचायत थी और इसे नगर पालिका बनाया गया था। नगर पालिका बनने के बाद से ही यहां चेयरमैन को लेकर उठापटक चल रही थी। स्वायत्त शासन विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए।
दरअसल, पूर्व में सरकार ने ग्राम पंचायत से पालिका में क्रमोन्नत पालिकाओं में नवंबर-दिसंबर तक चुनाव करवाया जाना प्रस्तावित किया गया है। भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की सास को कार्यवाहक चेयरमैन बनाकर यहां चल रहे सियासी विवाद को खत्म करने की कोशिश की है।
नरैना ग्राम पंचायत के सरपंच को 45 दिन जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी
नरैना ग्राम पंचायत के सरपंच पीर मोहम्मद गुज को 21 जनवरी 2022 को रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया था। एसीबी ने ग्राम विकास अधिकारी नरैना विश्वनाथ पारीक और सांभर पंचायत समिति के कनिष्ठ तकनीकी सहायक को भी 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
पीर मोहम्मद गुज को 45 दिन जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी। हाईकोर्ट के आदेश पर 14 जुलाई को पीर मोहम्मद के निलंबन का आदेश स्थगित किया गया था। इसके बाद सरपंच पद पर फिर से बहाल हो गए थे।

Join Whatsapp 26