![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/khulasa-new-poster-105.jpg)
18 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
18 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार
खुलासा न्यूज़। श्रीगंगानगर एसपी गौरव यादव के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ जिले भर में लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी गौरव यादव के निर्देशन में राजियासर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 किलो डोडा पोस्त सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। राजियासर थाना अधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि, गस्त के दौरान एक बिना नंबरी बोलेरो गाड़ी आई हुई दिखाई दी जिस पर गाड़ी को रोक कर गाड़ी सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अपना नाम पवन स्वामी (30) पुत्र ओमप्रकाश स्वामी और दूसरे ने अपना नाम हरिनारायण (19) पुत्र इंद्राज बताया। उनकी गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से 18 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। राजियासर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच सूरतगढ़ सिटी थाना के उपनिरीक्षक संपत धायल को सौंपी है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)