![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/k1-19.gif)
अचानक बदला मौसम, शुरू हुई तेज बरसात,आज भी 4 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
अचानक बदला मौसम, शुरू हुई तेज बरसात,आज भी 4 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट
जयपुर। राजस्थान में आज भी मानसून सक्रिय है। जयपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और शहर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। जयपुर के अलावा दौसा, भरतपुर और अलवर में भी आज अतिभारी बारिश का अलर्ट है।वहीं, सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। शेष जिलों (जैसलमेर को छोडक़र) में सामान्य बारिश होगी। इससे पहले शनिवार को धौलपुर, भरतपुर में 6 इंच तक बरसात हुई। इनके अलावा बीकानेर, नागौर, चूरू में भी जमकर बारिश हुई। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो सबसे ज्यादा बरसात धौलपुर जिले के बसेड़ी कस्बे में 145 प्रतिशत दर्ज हुई।भारी बारिश के कारण बसेड़ी कस्बे में कई जगह पानी भर गया। बसेड़ी के अलावा बाड़ी में 104 प्रतिशत बारिश हुई। इधर भरतपुर के उच्चैन, डीग, नगर, कामां, कुम्हेर, पहाड़ी एरिया में भी भारी बारिश हुई। डीग और नगर कस्बे में 100 प्रतिशत से ज्यादा बरसात रिकॉर्ड हुई।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)