
तार पर कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत






तार पर कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
मानकसर गांव में शनिवार को बिजली का करंट लगने से महिला की मौत हो गई। मृतका गायत्री देवी (47) पत्नी कालूराम बिश्नोई घटना के समय लोहे की तार पर धुले हुए कपड़े डाल रही थी। इस दौरान करंट आने से यह हादसा हुआ। हादसे में अचेत हुई महिला को सूरतगढ़ के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस कारर्वाई से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे के समय गायत्री घर में अकेली ही थी। पति कालूराम खेत गया था, जबकि बेटा विजय खीचड़ फार्म एरिया में गया हुआ था। खेत से लौटकर पति कालूराम पत्नी को संभाला तो वह अचेत अवस्था में पड़ी थी। कालूराम ने पड़ोसियों की मदद से निजी वाहन से ट्रोमा सेंटर ले गया। जहां चिकित्सकों ने गायत्री देवी को मृत घोषित कर दिया।


