![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/4-25.jpg)
देर रात स्पा सेंटर पर रेड, संदिग्ध हालत में पकड़े लड़के-लड़कियां, देह व्यापार चल रहा था
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
देर रात स्पा सेंटर पर रेड, संदिग्ध हालत में पकड़े लड़के-लड़कियां, देह व्यापार चल रहा था
जोधपुर। स्पा सेंटर के नाम पर जोधपुर में हो रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने भगत की कोठी थाना क्षेत्र में संचालित होने वाले स्पा सेंटर पर रेड की थी। यहां से काफी संख्या में युवतियां व युवक संदिग्ध हालत में मिले। इसके बाद स्पा सेंटर के मैनेजर एक महिला को पीटा एक्ट व अन्य युवक युवतियों को शांतिभंग के तहत हिरासत में लेकर थाने लेकर आए। इधर, देर रात पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में और भी जगह संचालित हो रहे स्पा सेंटर में खलबली मच गई। एसीपी मंगलेश चुंडावत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भगत की कोठी थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में एक नेचुरल साउल स्पा सेंटर संचालित होता है। इस सेंटर में देह व्यापार व अनैतिक कार्य होते हैं। ऐसे में पुलिस ने शुक्रवार रात को सेंटर में एक डिकॉय भेजा। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस जाप्ते ने वहां रेड कर दी।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)