Gold Silver

बीकानेर: महिला की का अंदेशा, निर्र्वस्त्र मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में, देखे वीडियो

बीकानेर: महिला की का अंदेशा, निर्र्वस्त्र मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में, देखे वीडियो

खुलासा न्यूज़। जेएनवीसी क्षेत्र के घड़सीसर रोड़ पर शव मिलने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दे कि यह शव घड़सीसर रोड़ पर पवनपुरी से आगे अंडरब्रिज से एक रास्ता कोटड़ा गांव की ओर जाता है। अंडरब्रिज से आगे इसी मार्ग पर सड़क किनारे महिला का शव क्षति विक्षत अवस्था में मिला है। शव को देखने से प्राथमिक दृष्टया हत्या सा प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार महिला का शव निर्वस्त्र मिला है। वहीं शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या करके शव फेंका गया है हालांकि जांच टीमें अब भी जुटी है। डॉग स्कवॉयड और फारेंसिक टीमेें भी जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक महिला के सिर और कटे हुए हाथ के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है और ना ही महिला की शिनाख्त हो पाई है। महिला की पहचान भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही स्थितियां साफ हो पाएगी। घटना की सूचना मिलते ही खादिम खिदमतगार सोसायटी के जाकिर भाई,शोएब भाई सहित अनेक सेवादार पहुंचे और शव को पीबीएम पहुंचाया।

 

Join Whatsapp 26