ब्रेकिंग : बीकानेर में एकसाथ 8 पॉजिटिव !, डॉक्टर भी !, आधिकारिक पुष्टि नहीं






बीकानेर। शहर में कोरोना पाॅजिटिव का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को देररात आई रिपोर्ट आई, जिसमें आठ और पाॅजिटिव आए हैं। इन पाॅजिटिव में एक चिकित्सक भी बताया जा रहा है। हालांकि किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक देररात आठ मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इनमें आठ मरीजों में दो सिटी कोतवाली, एक गंगाशहर और पांच तेली लुहारों का मोहल्ले के हैं। पाॅजिटिव मरीजों में चार बच्चे हैं। विदित रहे कि इससे पहले शनिवार को दोपहर में आई रिपोर्ट में दो पाॅजिटिव आए थे।
देररात मरीज सुपर स्पेशलियटी सेंटर में शिफ्ट
अस्पताल प्रशासन ने देररात पीबीएम के कोरोना आईसीयू डी वार्ड से सुपर स्पेशलियटी सेंटर में शिफ्ट किया गया।


