Gold Silver

बर्थडे पार्टी में गए युवक को कैंपर गाड़ी से रौंद कर उतारा मौत के घाट, देखे खबर

बर्थडे पार्टी में गए युवक को कैंपर गाड़ी से रौंद कर उतारा मौत के घाट, देखे खबर

खुलासा न्यूज़। झुंझुनूं में कैंपर गाड़ी चढ़ाकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के शिशिया गांव की है। मृतक दिनेश (19), पुत्र संजय कुमार श्रीगंगानगर के रामदेव कॉलोनी के रहने वाला था। रविवार को अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने झुंझुनूं आया था।

थानाधिकारी दयाराम ने बताया कि मृतक के पिता संजय कुमार ने शिशियां निवासी सुमित कुमार, श्यामपुरा निवासी संपत फौजी और कार रेंटल प्रोवाइडर शशि कुमार सहित सात – आठ लोगों के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज करवाया है। फौजी संपत सिंह(35) पुत्र मोहन सिंह श्यामपुरा नुंआ का रहने वाला है। फिलहाल फिरोजपुर में पोस्टेड़ है। शुक्रवार को 6 दिन की छुट्टी पर आया था।

दोस्त की बर्थडे पार्टी में झुंझुनूं में रुका
जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश कुमार रविवार को अपने दो दोस्तों के साथ सुबह 10 बजे सालासर जाने के लिए घर से निकला था। इस बीच झुंझुनूं में अपने दोस्त अंकित कुमार के जन्मदिन की जानकारी मिली। जिससे दिनेश सालासर की बजाए झुंझुनूं में रूक गया। रात को दोस्तों के साथ झुंझुनूं के पूरा की ढ़ाणी में एक होटल में बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ। पार्टी में कार रेंटल ग्रुप के सदस्य भी मौजूद थे। इस बीच कार रेंटल के शशि और किराए पर कार लेने वाले फौजी संपत के बीच गाड़ी को लेकर बहस हो गई।

रेंटल कार को लेकर विवाद हुआ
शशि झुंझुनूं में कार रेंटल पर देने का काम करता है। उसके साथ टीम में चार से पांच सदस्य और भी है। संपत सिंह पुत्र मोहनसिंह निवासी श्यामपुरा ने शादी में जाने के लिए रविवार सुबह थार गाड़ी रेंट पर ली थी, जिसे शाम को ही लौटानी थी। लेकिन संपत सिंह गाड़ी लेकर नही आया। रात को शशि ने जीपीएस से गाड़ी की लोकेशन पता की। उसने टाइम पर गाड़ी जमा नही करवाने पर गाड़ी को जीपीएस के जरिए लॉक कर दिया। इसके बाद संपत ने शशि को फोन किया और दोनों के बीच बहस बाजी और गाली-गलौच हो गई।

दोस्तों के साथ गाड़ी लेने पहुंचा दिनेश
शशि ने अंकित की बर्थडे पार्टी में शामिल अपनी टीम की सदस्य को फोन किया और शिशियां गांव चलकर गाड़ी लाने की बात कही। इसके बाद पार्टी में शामिल दिनेश ने भी साथ चलने की बात कही और वो वहीं होटल से ही उनके साथ शिशियां गांव चला गया। जहां पर थार गाड़ी को लॉक किया गया था। इस दौरान झुंझुनूं से शशि अपने कुछ साथियां को लेकर थार गाड़ी से शिशियां के लिए निकला और बर्थडे पार्टी में शामिल दिनेश और तीन- चार अन्य लोग स्कार्पियो गाड़ी लेकर मौके पर शिशियां गांव पहुंचे।

कैंपर से थार को मारी टक्कर
वहां पर खेल ग्राउंड में खड़ी थार गाड़ी के पास जाकर शशि और उसके साथी गाड़ी को स्टार्ट कर झुंझुनूं वापस लाने लगे। फौजी ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की। फौजी ने पहले से ही अपने जानकार सुमित कुमार को सूचित कर दिया था। सुमित भी अपनी कैंपर लेकर मौके पर पहुंच गया था। आपस में बहस बाजी होने पर सुमित ने कैंपर को दौड़ाई और थार गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान मृतक दिनेश थार के पास खड़ा था। कैंपर ने दूसरी बार मृतक दिनेश को टक्कर मारी और उसके उपर से गाड़ी निकल गई। मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल अवस्था दिनेश को बीडीके अस्पताल लाया गया। बीडीके अस्पताल लाया गया। वहा उसके दोस्त झुंझुनूं में निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रेल्वे एसआई का तैयारी कर रहा था
मृतक दिनेश रेलवे में एसआई की तैयारी कर रहा था। जीडी का रिटन क्लियर कर चुका था। 15 दिन बाद फिजिकल था। दिनेश का पिता मेशन का काम करते है। माता गृहणी है। एक छोटी बहन भी है।

 

 

Join Whatsapp 26