
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय 1 व 2 में कार्यक्रम आयोजित





विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय 1 व 2 में कार्यक्रम आयोजित
खुलासा न्यूज बीकानेर। पीएमसी केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 7 राज एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्रीउम्मेद सिंह ने कहा कि मनुष्य और प्रकृति एक दूसरे के सहचारी है। इनका अस्तित्व एक दूसरे पर निर्भर है। इसलिए दोनों के बीच सामंजस्यपूर्ण व्यवहार इनके अस्तित्व को चिरकाल तक बनाए रख सकता हैं। वर्तमान समय में मनुष्य को प्रकृति के प्रति अपने नजरिए में बदलाव लाकर पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता है। अतिथि वक्ता के रूप में शिक्षक जगदीश सोनी, एनसीसी प्रभारी एएनओ नन्द किशोर शर्मा, जीवविज्ञान शिक्षक पुनीत ने समारोह को संबोधित करते हुए सहअस्तित्व, ई वेस्ट निस्तारण एवं वृक्षारोपण के साथ संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। सेमीनार के उपरान्त सभी ने वृक्षसिंचन किया एवं आगामी मॉनसून के दौरान वृक्षारोपण का संकल्प व्यक्त किया। एनसीसी केडेट लकी , जीत,अलका और वासु ने विचार रखे।
केन्द्रीय विद्यालय 1
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सागर रोड स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में इको क्लब के प्रभारी घनश्याम दैया ने बताया कि बुधवार से विद्यालय में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ विषयक ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शुभारंभ के अवसर पर प्राचार्य महिपाल सिंह ने कहा कि मनुष्य और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों के बीच सहचार्य का संबंध ही इसको संतुलित बनाए रख सकता है। अत: मनुष्य को प्रकृति और पर्यावरण की प्रति अपने नजरिए में बदलाव लाकर प्रकृति के प्रति समरसता पूर्ण व्यवहार लाना होगा तभी आने वाली पीढिय़ों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। शिक्षक जगदीश प्रसाद सोनी ने इस दिन की सार्थकता पर बल देते हुए विद्यार्थियों से एक विद्यार्थी एक पौधा प्रण से संकल्पित होकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को पौधे भेंट कर पौधारोपण करके उनको सुरक्षित रखने में संकल्प लेने हेतु आह्वान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बाल उद्यान में नए पौधे लगाए गए और वृक्षों और पौधों को विद्यार्थियों द्वारा पानी दिया गया। इको क्लब प्रभारी घनश्याम दैया ने विद्यार्थियों को संतुलित जीवन शैली और पर्यावरण विषय के बारे में जानकारी दी। छात्र तुषार, भव्य दैया, खुशवंत मीना ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

