Gold Silver

अर्जुन चौथी बार विजय रथ पर सवार, सिद्धि और व्यास ने अपने क्षेत्र से नैय्या को लगाया पार

अर्जुन चौथी बार विजय रथ पर सवार, सिद्धि और व्यास ने अपने क्षेत्र से नैय्या को लगाया पार

खुलासा न्यूज बीकानेर लोकसभा का चुनाव इस बार बहुत ही रोमांचक रहा जहां पर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे गोविंद राम मेघवाल तीन बार के विजेता अर्जुन राम मेघवाल को टक्कर देते नजर आ रहे थे। लेकिन आखिर अर्जुन नाम मेघवाल 55000 से ज्यादा वोटो से विजय हुए। इस जीत के साथ ही अर्जुन राम मेघवाल संभाग के सबसे बड़े लीडर साबित हुए क्योकि संभाग और आसपास में अर्जुन एकमात्र भाजपा के प्रत्याशी हैं जो चुनाव जीत के चौथी बार लोकसभा जाएंगे।हालांकि जिस दिन मोदी के साथ अर्जुन राम पूर्व और पछिम में रोड शो किया था आम लोगो मे ये बात चलने लगी थी कि जीत की स्क्रीप्ट लिख दी है। जहा बाड़मेर,नागौर,चूरू ,सीकर, झुंझुनू , गंगानगर सभी सीट भाजपा ने गवा दी। वही अर्जुन राम मेघवाल ने चौथी बार जीत दर्ज कर अपना वर्चस्व कायम रखा हालांकि इस चुनाव में अर्जुन राम मेघवाल को ग्रामीण मतदाताओं की नाराजगी या फिर जाट जाति की नाराजगी का सामना करना पड़ा । जाटों की नाराजगी अर्जुन राम से थी या फिर भाजपा से यह कयास लगने थोड़े मुश्किल हैं। अर्जुन की नैया पार लगाने में सबसे बड़ा रोल जो रहा वह पूर्व से सिद्धि कुमारी और पश्चिम से विधायक जेठानंद व्यास का रहा। जिन्होंने दोनों ही विधानसभा में अर्जुन राम मेघवाल को अच्छी बढ़त दिलाई इन दोनों की मेहनत की वजह से ही यहां पर भाजपा एक अच्छी बढ़त के साथ आगे बढ़ी और इस बढत को जीत में बदल दिया

Join Whatsapp 26