Gold Silver

कांग्रेस ने अब तक इतनी सीटों पर बनाई बढ़त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कांग्रेस ने अब तक इतनी सीटों पर बनाई बढ़त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
जयपुर। प्रदेश में लगातार भाजपा जीत की ओर अग्रसर हो रही थी इसी बीच बड़ी खबर सामने आई जहां दौसा से मुरारी लाल मीणा कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। इसी से कांग्रेस ने खाते खोला है। इस जीत से कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ी है। वहीं करौली धोलपुर से भजनलाल जाटव कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इस तरह अब तक कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालोर से चुनाव हार गये है। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वैभव गहलोत दूसरी बार लोकसभा चुनाव हारे है। वहीं श्रीगंगानगर में कुलदीप इंदौरा ने कांग्रेस की सीट पर जीत दर्ज की है। इस तरह अब तक कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है।

Join Whatsapp 26