
राजस्थान आज सबसे गर्म रहा चूरू, पारा पहुंचा 50 डिग्री पार







खुलासा न्यूज नेटवर्क। राजस्थान में भीषण गर्मी लगातार रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार को चूरू में तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राजस्थान में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। वहीं, पिलानी में गर्मी ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। यहां तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। साल 1999 में पिलानी में तापमान 48.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
चूरू अंचल में गर्मी का प्रचण्ड दौर लगातार जारी है। मंगलवार को पहली बार तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। शहर का तापमान एक दिन पहले 48 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले चूरू में 1 जून 2019 को 50.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, बीकानेर में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यह भीषण आगामी कुछ दिनों के लिए जारी रहेगी। 30 मई के बाद कुछ राहत मिलेगी।


