प्रचण्ड गर्मी में कर्मचारियों के लिए कूलर की सुविधा उपलब्ध हो: जोशी

प्रचण्ड गर्मी में कर्मचारियों के लिए कूलर की सुविधा उपलब्ध हो: जोशी

प्रचण्ड गर्मी में कर्मचारियों के लिए कूलर की सुविधा उपलब्ध हो: जोशी
बीकानेर। पिछले दस दिनों ने जिले में सूरज आग उगल रहा है। जिससे आमजन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। जिसमें पंखे एसी पूरी तरह से नाकाफी है। लेकिन कई ऐसी ऑफिस है जहां इस प्रचंड गर्मी में पंखे के नीचे कार्य करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी ने मुख्य न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय को एक पत्र भेजकर बताया कि वर्तमान में ग्रीष्मकाल चल रहा है और उसमें भी नौतपा चल रहा है ऐसी स्थिति में पूरे राजस्थान जिसमें भी खासतौर पर जैसलमेर, बीकानेर, बाडमेर, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर आदि रेगिस्तानी इलाके के जिलों में गर्मी के कारण तापमान 50 डिग्री से उपर पहुंच गया है तथा निकट समय में प्रचण्ड गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना है। गर्मी के चलते अधीनस्थ न्यायालयों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण अपना शत-प्रतिशत देते हुये कर्तव्य का निर्वहन कर रहे है। इस सम्बन्ध में यहां यह उल्लेखनीय है कि न्यायिक अधिकारियों हेतु उनके कक्ष में ए.सी. लगे हुये है तथा न्यायालयों में कूलर की व्यवस्था है परन्तु कर्मचारियों हेतु कार्यालयों में केवल मात्र पंखे लगे हुये है और वो भी सही स्थिति में नहीं है, कार्यालय में लगे हुये पंखे से इस भीषण गर्मी से निजात नहीं पाई जा सकती है, हालात – इतने खराब है कि कर्मचारी काम नहीं कर पा रहे है, जिससे उनको शारीरिक एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड रहा है तथा गर्मी की चपेट में आकर कर्मचारी बीमार होने लग गये है। गर्मी से राहत हेतु कर्मचारियों के लिये कोई माकूल व्यवस्था नहीं की गई तो गर्मी के कारण किसी भी कर्मचारी की मृत्यु तक हो सकती है। कर्मचारियों द्वारा बार-बार कूलर उपलब्ध करवाने हेतु अधिकारियों से निरन्तर निवेदन भी किया जा रहा है परन्तु उसके बावजूद भी कर्मचारियों को कूलर की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। इस प्रचण्ड गर्मी को देखते हुये प्रदेश के समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियों के हितार्थ एवं उनके प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुये उनको गर्मी से निजात दिलाये जाने हेतु आप माननीय द्वारा अविलम्ब समुचित प्रयास किये जावेंगे। साथ ही प्रदेश के समस्त जिला एवं सेशन न्यायाधीशको भी पीने हेतु स्वच्छ ठंडे जल एवं कूलर आदि की व्यवस्था करने हेतु आदेश प्रसारित करने की कृपा करावें।

Join Whatsapp 26