![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/khulasa-new-poster-1-7.jpg)
गुरमीत राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा ने दिया भाजपा को समर्थन, हनीप्रीत ने किया ऐलान
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
गुरमीत राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा ने दिया भाजपा को समर्थन, हनीप्रीत ने किया ऐलान
खुलासा न्यूज़। सिरसा स्थित गुरमीत राम रहीम सिंह के डेरा सच्चा सौदा ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले बीजेपी का समर्थन करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को चुनाव प्रचार खत्म होते ही डेरा ने 15 सदस्यीय कमेटी की ड्यूटी लगा दी है। हरियाणा भाजपा के बड़े नेताओं ने पांच दिन पहले डेरा सच्चा सौदा जाकर राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत से मुलाकात की थी और भाजपा को समर्थन देने की बात कही थी। तब इस विषय पर मंथन के लिए हनीप्रीत ने कुछ दिन का समय मांगा था। शुक्रवार को हनीप्रीत ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की और 15 सदस्यीय टीम बना कर उन्हें निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर संगत को यह संदेश देने को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देना है। वहीं, डेरे के भाजपा को समर्थन देने के ऐलान से भाजपा भी उत्साहित है। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में आज 25 मई को मतदान होना है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)