
बीकानेर : मंदिर में दर्शन कर लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज






बीकानेर : मंदिर में दर्शन कर लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
खुलासा न्यूज़। नापासर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के आदेश पर नापासर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि 21 मई को कतरियासर के मंदिर में दर्शन करने के बाद वो वापस अपने गांव लौट रही थी। उसने कालू को फोन किया तो वो लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जहां से उसे म्यूजियम चौराहे पर बुलाया गया। वहां पहुंची टेक्सी से पहुंची तो म्युजियम चौराहे से उसे मोटर साइकिल पर भारत माला सड़क की ओर ले गया। उसके साथ दो और युवक थे। इन तीनों ने मिलकर महिला के साथ भारत माला सड़क के पास पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट करके रुपए छीन लिए। महिला ने नापासर थाने में इसकी रिपोर्ट दी तो एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इस पर एसपी के समक्ष पेश होकर आपबीती बताई। इस पर एसपी ने जांच के आदेश दिए। अब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376D, 323, 382 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच गंगाशहर सीओ शालिनी बजाज को सौंपी गई है।


