हॉस्पिटल में लगे सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर हेराफेरी करने का आरोप

हॉस्पिटल में लगे सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर हेराफेरी करने का आरोप

हॉस्पिटल में लगे सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर हेराफेरी करने का आरोप
बीकानेर। अस्पताल में लगे सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर हेराफेरी करने का आरोप अस्पताल के कर्मचारी पर लगा है। मामला आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर का है। इस संबंध में सेंटर के मैनेजर भीमाराम सैनी ने वाल्मिकी बस्ती निवासी पंकज सियोटा के खिलाफ सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि पंकज सियोटा रिसेप्शन कम कैश काउंटर पर 10 नवंबर 2020 से 07 दिसंबर 2023 तक कार्यरत था। जिसका कार्य मरीज का रजिस्ट्रेशन करना, पेमेंट प्राप्त व डिस्चार्ज होने पर पेमेंट प्राप्त करने का कार्य था। रजिस्ट्रेशन व डिस्चार्ज के समय जो कैश प्राप्त होता था, ऑनलाईन पेमेंट प्राप्त होता था यानि मरीज का भुगतान ऑनलाईन बैंक खाते में किया हुआ बताया तथा अस्पताल में लगे सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर उसका पेमेंट मोड चैक करके उक्त राशि की हेराफेरी की है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Join Whatsapp 26