राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा बीकानेर की नवकार्यकारिणी का गठन

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा बीकानेर की नवकार्यकारिणी का गठन

खुलासा न्यूज बीकानेर। आज राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की उपशाखा बीकानेर (नगर) का वार्षिक अधिवेशन एंव नवकार्यकारिणी का गठन पर्यवेक्षक शिव शंकर गोदारा एवं चुनाव अधिकारी पृथ्वी राज लेघा की देखरेख में लोकतांत्रिक और पूर्णतया पारदर्शी तरीके से समस्त उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से किया गया। उक्त कार्यक्रम की विधिवत रूप से शुरुआत करते हुए संगठन के प्रदेश प्रतिनिधि रेवंत राम गोदारा, प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित, कैलाश वैष्णव, जिला संयोजक श्याम देवड़ा, जिला मंत्री भंवर सांगवा, कमल भोजक, गोरधन पंचारिया, महेंद्र भंवरिया, मोहम्मद सदीक, रामकिशन मान, सिकंदर यादव, शिव पुरोहित, महावीर सिंह, राकेश छंगाणी ने संगठन की रीति नीति और कार्यशैली के सम्बंध में सदन के सामने अपने विचार व्यक्त करते हुए समस्त उपस्थित सदस्यों से संगठन की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और शैक्षिक हितार्थ कार्यों को पूर्ण निष्ठा पूर्वक अनवरत जारी रखने का आव्हान किया। सदन के द्वितीय सत्र में नवकार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें मनीष ठाकुर को अध्यक्ष एवं देवेंद्र जाखड़ को मंत्री निर्वाचित किया गया।

 

यह नवकार्यकारिणी

 

सभाध्यक्ष-हुकमाराम झोरड़
उपसभाध्यक्ष-अनिल गौड़
कोषाध्यक्ष- प्रवीण यादव
प्रवक्ता-महेंद्र कुमार स्वामी
उपाध्यक्ष-शिवरतन चाहर, सुंदर लाल बिश्नोई, श्याम सुंदर लुणु,पवन खत्री, नरसिंह शर्मा
संयुक्त मंत्री-ताराचंद पायल, जगदीश डिडेल, चौरूलाल प्रजापत, भुवनेश भाटी
संगठन मंत्री- महावीर सिंह, संदीप राय
प्रचार मंत्री- जगदीश चंद्र ढाका, दीपक खडगावत
प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि – विजय शंकर प्रजापत
उच्च प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि जितेंद्र दैया
उच्च माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि- राधा किशन गहलोत, अनुज अनेजा
महिला मंत्री – सरोज चौधरी, निर्मला चौधरी
महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय प्रतिनिधि- जगदीश रामावत
शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि – जयप्रकाश रंगा को उपशाखा बीकानेर (नगर) की कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया

Join Whatsapp 26