
ब्रेकिंग: जयपुर में फिर मिले 12 पॉजिटिव, प्रदेश में आंकड़ा बढ़कर हुआ 363, बीकानेर में अब तक 20





जयपुर। प्रदेश में कोरोना के तेजी से बढ़ते ग्राफ के बीच राजधानी जयपुर के लिए हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे हैं। यहां गुरुवार को 12 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी रामगंज और आस पास के क्षेत्र के हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में 20 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 363 पहुंच गई है। जयपुर में सामने आए 12 नए मामलों में से चार तबलीकी जमाती हैं। जिनमें एक 21 वर्षीय, 34 वर्षीय और 32 वर्षीय पुरुष सहित एक 48 वर्षीय महिला शामिल है। वहीं 62 वर्षीय पुरुष सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जो हसनपुरा स्थित एनबीसी कंपनी का कर्मचारी है। भटटा बस्ती निवासी इन बुजुर्ग में चार पांच दिन से लक्षण थे और उन्हें कांवटिया अस्पताल से एसएमएस रैफर किया गया था। एसएमएस में उन्हें पॉजिटिव पाया गया। उससे किसी भी तरह की ट्रेवल और संपर्क हिस्ट्री नहीं मिली है। वहीं चार अन्य सूरजपोल स्थित मोहम्मदिया अस्पताल में भर्ती हैं। तीन अन्य मामलों में से दो घाटगेट और एक रामगंज से है। ये सभी पूर्व में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क वाले हैं।
बीकानेर में अब तक 20 पॉजिटिव
बीकानेर में वार्ड 80 और 69 में महाकफ्र्यू लगा दिया है। बीकानेर में अब तक कोरोना से पीडि़तों की संख्या का आंकड़ा 20 पहुंच चुका है। इनमें से एक महिला की मौत हो चुकी है।


