
शहर के इस युवक ने अपनी ही पत्नी पर लगाये लाखों रुपए चोरी करने का अंदेशा





बीकानेर। बीकानेर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर डेढ़ लाख रुपए चोरी करने का अंदेशा जताते हुए दो जनों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है। गंगाशहर पुलिस के अनुसार सिपानी बास गंगाशहर निवासी विनीत कुमार पुत्र बिमलचंद बोथरा की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली गया हुआ था।
इसकी जानकारी उसकी पत्नी दीपिका को थी, जिसके चलते शेखर जैन छाजेड़ उर्फ पकंज ओर उसकी पत्नि ने घर की अलमारियों को बुरी तरीके से तोड़ दिया और अलमारियों में रखे हुए करीब डेढ़ लाख रूपए निकालकर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर संदेह की इस वारदात में उसका हाथ है। आरोपियों द्वारा पूर्व में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |