नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म, जबरन विवाह का आरोप, मामला दर्ज

नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म, जबरन विवाह का आरोप, मामला दर्ज

नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म, जबरन विवाह का आरोप, मामला दर्ज

खुलासा न्यूज़। नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म और अगवा कर जबरन विवाह करवाने का आरोप लगाते हुए घड़साना निवासी लड़की के पिता ने नोखा थाने में बुधवार रात्रि में मुकदमा दर्ज करवाया है। लड़की के पिता ने बताया कि वह अपने परिवार सहित नोखा के एक गांव में फसल काटने के लिए पिछले 10 दिनों से आए हुए हैं। परिवार सहित यही खेत पर रहते हैं।

उसकी 15 वर्ष की पुत्री भी साथ थी। मंगलवार रात को खाना खाकर खेत में सो गए। सुबह उठे तो उसकी पुत्री नहीं मिली। उसने व परिवार के लोगों ने उसे ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली। तभी उसके जवाई के मोबाइल पर फोन आया व रावला मंडी केएलएम एक निवासी कुलदीप सिंह बावरी बोला और कहा कि पुत्री मेरे पास है।

वह उसे भगाकर ले आया है। तुम लोगों से जो होता है वह कर लो। कुलदीप सिंह पूर्व में भी उसकी पुत्री को भगा ले गया। उसके लगातार 10-15 दिन तक गलत काम करता रहा था। उसके साथ पिता प्रीतमसिंह, मां मैना, चाचा व बुआ भी साथ है। पुत्री को अगवा कर जबरन विवाह कर कुलदीप के साथ कर रहे हैं।

 

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |