नवरात्रि के पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा,सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि का अद्भुत संयोग, मंदिरों में भक्तों की भीड़

नवरात्रि के पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा,सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि का अद्भुत संयोग, मंदिरों में भक्तों की भीड़

नवरात्रि के पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा,सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि का अद्भुत संयोग, मंदिरों में भक्तों की भीड़

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लोगों ने सवेरे शुभ मुहूर्त में घरों में घट स्थापना की। लोगों ने मां शक्ति की विशेष आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही सवेरे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मन्नतें मांगी। अब नौ दिन तक घरों और मंदिरों में प्रतिदिन मां के विभिन्न रूपों की पूजा होगी। खास बात यह है कि नवरात्रि इस बार पूरे नौ दिन रहेगी। इस साल नवरात्रि के पहले दिन सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं।

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों के पूजा के साथ उन्हें 9 दिनों तक विशेष चीजों का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और धन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है। नवरात्रि पर देवी दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं। यहां वे नौ दिनों तक वास करते हुए भक्तों की साधना से प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि पर देवी दुर्गा की साधना और पूजा-पाठ करने से आम दिनों के मुकाबले पूजा का कई गुना ज्यादा फल की प्राप्ति होती है। भगवान राम ने भी युद्ध में विजय के लिए देवी की साधना की थी।

जानिए, किस तिथि पर कौन सी माता की करें पूजा

9 अप्रैल: प्रतिपदा- मां शैल पुत्री की पूजा और घटस्थापना

10 अप्रैल: द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

11 अप्रैल: तृतीया- मां चंद्रघंटा पूजा

12 अप्रैल: चतुर्थी- मां कुष्मांडा पूजा

13 अप्रैल: पंचमी- मां स्कंदमाता पूजा

14 अप्रैल: षष्ठी- मां कात्यायनी पूजा

15 अप्रैल: सप्तमी- मां कालरात्रि पूजा

16 अप्रैल: अष्टमी- मां महागौरी

17 अप्रैल: रामनवमी- मां सिद्धिदात्री

Join Whatsapp 26