Gold Silver

पुलिस ने अफीम की अवैध खेती पकड़ी, 1100 पौधे सहित आरोपी किसान गिरफ्तार

खुलासा न्यूज नेटवर्क। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के गांव 7 बीएनडब्ल्यू में एक किसान के खेत से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के 1100 पौधे बरामद किए। पुलिस को इलाके में एक खेत में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे लगे होने की जानकारी मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खेत में अफीम के पौधे लगे मिलने पर खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी खेत मालिक पर पहले भी आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। लालगढ़ जाटान पुलिस थाने के एसएचओ प्रोबेशनरी आईपीएस विनय कुमार डीएच की देखरेख में एसआई संजय सिंह ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव 7 बीएनडब्ल्यू की तरफ पहुंची। यहां बिशंबर सिंह (55) पुत्र बलदेव सिंह के खेत में अफीम के पौधे बरामद हुए। खेत में 1100 पौधे लगे थे। इन्हें उखड़वाकर इनका वजन करवाया गया। खेत में लगे पौधों का वजन 37.5 किलो था। आरोपी से पौधों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अफीम की खेती करने के पीछे उसके इरादे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Join Whatsapp 26