
संकट की घड़ी में जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है -गौड़






बीकानेर। कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले इसके लिए लॉक डाउन हैं। लोग घरों में है संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे में घरों में बंद गरीब जरूरतमंद लोगों और परिवारों को देखरेख का जिम्मा उठाने में शहर जिला महिला कांग्रेस भी आगे आयी है।इसी क्रम में शहर जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्र में गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए हर सम्भव प्रयास में जुटी हुई है।शुक्रवार को शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में स्वालखि तलाई कच्ची बस्ती में 200 लोगो के भोजन के पैकेट बना कर वितरण किया गया।
शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि कोरोना विपदा के समय हम सभी एक जुट होकर खड़े है।गरीब जरूरतमंद व्यक्ति की इस संकट की घड़ी में सहयोग करना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को भूखा सोने नही दिया जाएगा।
वार्ड 48 के पार्षद नंदलाल जावा ने कहा कि शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से गरीब,मजदूर, जरूरतमंद के लिए लगातार तीसरे दिन बहुत ही सरहानीय कार्य किया जा रहा है। जावा ने भोजन के पैकेट वितरण करने में सहयोग किया।एवं उन्होंने कच्ची बस्ती के लोगो को भरोसा दिलाया कि प्रसाशन स्तर पर भी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे है।


