बीकानेर में होलिका दहन की तैयारी, यहां सबसे बड़ा दहन, कल उड़ेगा गुलाल

बीकानेर में होलिका दहन की तैयारी, यहां सबसे बड़ा दहन, कल उड़ेगा गुलाल

खुलासा न्यूज बीकानेर। बीकानेर शहर के साथ ही कस्बों और गांवों में देर रात होलिका दहन होगा। रात सवा ग्यारह बजे के बाद ही होलिका दहन का मुहूर्त दिया गया है। बीकानेर शहर में हर बार की तरह इस बार भी साले की होली चौक और दम्माणी चौक में सबसे बड़ा होलिका दहन होगा। हजारों लोग इस दौरान चौक में उपस्थित रहते हैं। जानकारों के अनुसार धुलंडी के दिन चंद्र ग्रहण होगाा लेकिन भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे में होली का त्योहार प्रतिवर्ष की भांति धूमधाम से मना सकते हैं। होली पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा 24 मार्च को सुबह 9.56 बजे शुरू होगी जो रात को 11.14 बजे तक रहेगी। इस बार होलिका दहन 24 मार्च की रात को होगा। होलिका दहन के लिए रात 11:14 से मध्यरात्रि 12:20 बजे तक का मुहूर्त शुभ रहेगा। होली के मौके पर वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा वहीं भद्रा 24 मार्च रात को समाप्त हो जाएगी। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक इस साल धुलंडी 25 मार्च को है और इसी दिन चंद्रग्रहण भी लगेगा। यह वर्ष 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। लेकिन चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका भारत में सूतक भी मान्य नहीं होगा। जानकारों ने बताया कि उपछाया चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे, जहां पर पहले से केतु विराजमान होंगे। यह उपच्छायी चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा। होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 34 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 35 मिनट तक है। वहीं रवि योग सुबह 6 बजकर 35 मिनट से सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |