अब कभी भी आ सकती है भाजपा की पांचवीं सूची, 70 से 80 सीटों पर नाम होंगे घोषित

अब कभी भी आ सकती है भाजपा की पांचवीं सूची, 70 से 80 सीटों पर नाम होंगे घोषित

खुलासा न्यूज नेटवर्क। यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। रविवार को पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) आरकेएस भदौरिया ने BJP जॉइन की। दिल्ली में भाजपा के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें भाजपा जॉइन कराई। आरकेएस भदौरिया का जन्म आगरा में हुआ है। वे बाह तहसील के कोरथ गांव के रहने वाले हैं। चर्चा है कि भाजपा गाजियाबाद से भदौरिया को टिकट दे सकती है। यहां से अभी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक, वीके सिंह का टिकट कट सकता है। इसके अलावा, पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटना तय माना जा रहा है। यहां से भाजपा जितिन प्रसाद को टिकट दे सकती है।

देर रात 12:40 बजे तक चली CEC की मीटिंग

लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर शनिवार देर रात तक भाजपा सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा सहित अन्य CEC मेंबर शामिल हुए। मीटिंग देर रात 12:40 बजे तक चली। बैठक में लोकसभा चुनाव सहित 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हुई। भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट कभी भी जारी कर सकती है। इसमें 70 से 80 सीटों पर नाम घोषित किए जा सकते हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |