
दिल्ली के सीएम केजरीवाल सात दिन पुलिस रिमांड पर, ईडी ने बताया मास्टरमाइंड






खुलासा न्यूज, नेटवर्क। दिल्ली में शराब नीति के मामले में कल देर रात को सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद ईडी ने केजरीवाल कों आज दोपहर में न्यायालय में पेश किया और दस दिनों की रिमांड मांगी। इस दौरान न्यायालय ने दोनों पक्षों की बातें दलील सुनने के बाद अब फैसला दे दिया है। न्यायालय ने ईडी को रिमांड पर भेज दिया है। केजरीवाल को न्यायालय ने 7 दिन का रिमांड दिया है। अब 28 मार्च तक केजरीवाल ईडी की कस्टड़ी में रखा जाएगा। बता दें कि ईडी ने सीएम को इस मामले का मास्टरमाइंड बताया। साथ ही दावा किया कि इस केस से जुड़े कई सारे इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिटाए गए। कई सारे फोन तोड़े गए हैं। केजरीवाल दिल्ली शराब नीति को बनाने में सीधे तौर पर शामिल थे। दो बार कैश ट्रांसफर किया गया। पहले 10 करोड़ और फिर 15 करोड़ दिए गए। केजरीवाल पंजाब और गोवा चुनाव के लिए फंडिंग चाहते थे। गोवा चुनाव में 45 करोड़ रुपए इस्तेमाल हुआ।


