बडी खबर: फिर एक साथ 35 नेता भाजपा में शामिल हुए,पूर्व सांसद विधायकों ने छोड़ी कांग्रेस

बडी खबर: फिर एक साथ 35 नेता भाजपा में शामिल हुए,पूर्व सांसद विधायकों ने छोड़ी कांग्रेस

जयपुर। पूर्व कांग्रेस सांसद डॉ करण सिंह यादव सहित अलवर, जालोर, अजमेर के कई कांग्रेसी नेता आज भाजपा में शामिल हुए।राजस्थान में आज कांग्रेस के 18 से ज्यादा नेताओं सहित करीब 35 लोगों ने भाजपा जॉइन की। जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इनमें कांग्रेस के वर्तमान 2 जिला प्रमुख सहित पूर्व सांसद और पूर्व विधायक शामिल हैं।
इस बीच कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के गठबंधन की उम्मीदें और कम हो गई हैं। हालांकि, बेनीवाल के एक करीबी नेता उम्मेदाराम बेनीवाल ने आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। उम्मेदाराम को पार्टी बाड़मेर से उम्मीदवार बना सकती है।
हमें शरणार्थी न समझें, कार्यकर्ता ही मानें – यादव
आज भाजपा जॉइन करने वाले नेताओं में कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव भी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति निराशाजनक है। शीर्ष नेतृत्व नशे में है। प्रदेश नेतृत्व में फैसला लेने की शक्ति नहीं है। इसलिए हमने भाजपा जॉइन की है।
सभी लोग आज भगवा झंडे के लिए लालायित हैं। हम 400 पार सीट का सपना पूरा करेंगे और राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेंगे। हालांकि, मैं कहना चाहता हूं कि आप हमें कार्यकर्ता समझें, शरणार्थी नहीं समझें। मान सम्मान दें, मान सम्मान लें।
यादव के अलावा पूर्व विधायक परम नवदीप सिंह, पूर्व निर्दलीय विधायक सुरेश टांक, जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा, कांग्रेस से चूरू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रताप पूनिया, अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक पुखराज गर्ग शामिल हैं।

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |