इस बार होली पर लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, कितना डालेगा असर, हुई ऐसी भविष्यवाणी

इस बार होली पर लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, कितना डालेगा असर, हुई ऐसी भविष्यवाणी

उदयपुर। राजस्थान के अलग-अलग शहरों में बेहद अनोखे अंदाज में होली का त्योहार मनाया जाता है। यहां होली मनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी पहुंचते हैं। पूरे देश में पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली, बीकानेर समेत कई जगह की डोलची होली, भरतपुर के ब्रज क्षेत्र की ल_मार होली फेमस है। हर साल की तरह इस साल भी प्रदेश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन फाल्गुन पूर्णिमा पर होली पर्व पर साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा तो इस ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में होली के पर्व पर इसका कोई प्रभाव भी नहीं रहेगा।
उदयपुर के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश दिवाकर के अनुसार, चंद्र ग्रहण 25 मार्च फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रात: 10.243 से दोपहर 3.02 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन फ्रांस, अमरीका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया आदि और अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के हिस्सों में देखा जा सकेगा।
इस बार चंद्र ग्रहण से पहले शनि होंगे उदय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण से पहले शनिदेव का उदय होना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि देव अभी कुंभ राशि में अस्त हैं, जो 18 मार्च को कुंभ राशि में प्रात: 7.49 पर उदित होंगे। शास्त्रों में शनि का उदय होना एक शुभ घटना मानी जाती है।

Join Whatsapp 26