घुसपैठिया कर रहा था पाकिस्तान से भारत की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश, जवानों ने गोली मार कर किया ढेर

घुसपैठिया कर रहा था पाकिस्तान से भारत की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश, जवानों ने गोली मार कर किया ढेर

घुसपैठिया कर रहा था पाकिस्तान से भारत की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश, जवानों ने गोली मार कर किया ढेर

श्रीगंगानगर । भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक पाक घुसपैठिए को मार गिराया। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान से भारत सीमा में आने की कोशिश कर रहा था। उसे भारतीय सीमा में घुसते हुए बीएसएफ के जवानों ने देखा तो उसे मना किया गया। जब घुसपैठिया नहीं माना तो जवानों ने उसे मार गिराया। घटना श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा बीओपी में रात 1 बजे की है। वहीं सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह बीएसएफ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार सुंदरपुरा बीओपी बफर जोन में आता है। रात 1 बजे बीएसफ के जवान गश्त कर रहे थे। बफर जोन के पास ये पूरा इलाका खेती का है। पाक घुसपैठिया फसलों के बीच से भारतीय सीमा में दाखिल हो रहा था। गश्त के दौरान फेंसिंग के आस-पास जवानों को हलचल महसूस हुई। उसे ट्रेस किया और दूसरे जवानों को अलर्ट किया गया। जानकारों की मानें तो वह फेंसिंग लांघने का प्रयास कर रहा था, तभी बीएसएफ के जवानों ने गोली चला दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इसके साथ पाकिस्तान सेना को भी इसके बारे में जानकारी दी गई। घुसपैठिया कहां से है और कौन है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

Join Whatsapp 26