अचानक ऐसा क्या हो गया कि भारत पाक बॉर्डर पर पहुंची जापान आर्मी, बाज ने दी दुश्मन की लोकेशन

अचानक ऐसा क्या हो गया कि भारत पाक बॉर्डर पर पहुंची जापान आर्मी, बाज ने दी दुश्मन की लोकेशन

बीकानेर। राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर पर एक बार फिर टैंक और आधुनिक मिसाइलें गरजीं हैं। बीकानेर फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और जापान की फोर्सेज के बीच चल रहे युद्धाभ्यास में आज जापानी सेना के बड़े अफसर भी शामिल हो रहे हैं।
धर्मा गार्जियन एक्सरसाइज में दोनों सेनाओं के जवान आज फायरिंग और टेक्निक का आदान-प्रदान कर रहे हैं। इसमें ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स रूम इंटरवेंशन, क्लोज क्वार्टर बैटल फायरिंग भी शामिल है।
जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स, पूर्वी सेना कमांडिंग जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल तोगाशी युइची यहां पहुंचे हैं। उनके साथ चेतक कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नगेन्द्र सिंह भी मौजूद हैं। दोनों सेनाओं का यद्धाभ्यास 9 मार्च तक चलेगा।

Join Whatsapp 26