शिक्षा मंत्री बोले- अकबर सुंदर लड़कियों से रेप करता था, उसे महान कहना मूर्खता, सिलेबस संशोधित कर रहे हैं

शिक्षा मंत्री बोले- अकबर सुंदर लड़कियों से रेप करता था, उसे महान कहना मूर्खता, सिलेबस संशोधित कर रहे हैं

खुलासा न्यूज नेटवर्क। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अकबर महान नहीं था। उसे महान कहना मूर्खता है। अकबर आक्रांता और बलात्कारी था। वह मीना बाजार लगाकर सुंदर लड़कियों को अपने साथ ले जाता था। उसके बाद उन लड़कियों के साथ रेप करता था। शिक्षा मंत्री दिलावर से सिलेबस में परिवर्तन को लेकर सवाल किया गया था। इस दौरान उन्होंने अकबर को लेकर यह टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूली शिक्षा के सिलेबस में संशोधन कर विवादित सभी चीजें हटा देंगे।

 

दरअसल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को जोधपुर के सर्किट हाउस से सुबह 9 बजे निकले थे। सुबह करीब 10.30 बजे आसोतरा ब्रह्माधाम (बालोतरा) पहुंचे। यहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आसोतरा धाम पर ही ब्रह्माजी के दर्शन कर दिलावर ने वहीं सभागार में प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके बाद दिलावर ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार धीरे-धीरे स्कूलों में फॉलो हो रहा है। अभी इसकी शुरुआत हुई है। कुछ दिन में सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार नियमित हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने सिलेबस को संशोधित करने की बात कही। मुगल बादशाह अकबर को लेकर किए गए सवाल पर दिलावर ने कहा कि वह महान नहीं था। आक्रमणकारी और बलात्कारी था। ट्रांसफर को लेकर मदन दिलावर ने कहा कि अभी परीक्षा चल रही है। इसलिए शिक्षा विभाग में टीचर्स के ट्रांसफर करना ठीक नहीं है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |