Gold Silver

बडी खबर: एसपी ने 27 एएसआई, 59 हैड कांस्टेबल व 212 कांस्टेबल के किये तबादले

बीकानेर। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने अलग-अलग आदेश जारी करके तीन सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें दो निरीक्षक और नौ उप निरीक्षक के ट्रांसफर किए गए हैं। इसके साथ ही 27 एएसआई और 59 हेड कांस्टेबल भी बदल दिए गए हैं। जिले के सभी थानों में कांस्टेबल तक अब नए होंगे। एसपी ने बीकानेर के 212 कांस्टेबल के ट्रांसफर किए हैं। इससे पहले जिन थानेदारों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें अधिकांश ज्वाइन कर रहे हैं। कुछ थानेदारों के रिलीवर अब तक नहीं आए हैं, ऐसे में अगले थाने में भी कोई ज्वाइन नहीं कर पाया है। नयाशहर थाने में कश्यप सिंह का ट्रांसफर किया गया है ऐसे में कश्यप सिंह का जहां तबादला हुआ है, उस नयाशहर थाने से इंचार्ज गोविन्द व्यास को भी अब तक रिलीव नहीं किया गया।
अधिकांश थानों में नया स्टॉफ
सभी थानों में स्टाफ बदल गया है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआई, एसआई के साथ थानाधिकारी भी नया होगा। जिन कांस्टेबल को तीन साल एक ही थाने में हो गए हैं, उनका थाना तो हर हाल में बदल गया है।
सिफारिश से परिवर्तन
जनप्रतिनिधियों की सिफारिश के आधार पर भी थानों में बदलाव किया गया है। शहर के अधिकांश थानों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की सिफारिश को ध्यान में रखा गया है। यहां तक कि कांस्टेबल का पदस्थापन भी जनप्रतिनिधियों की देखरेख में हो रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार के वक्त भी राजनीतिक सिफारिशों के आधार पर ही तबादले हो रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Join Whatsapp 26