Gold Silver

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज इन 6 जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज इन 6 जिलों में होगी बारिश

जयपुर। राजधानी जयपुर में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होनेे से सर्दी का अहसास कम हो गया है। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में पसीने भी छूटने लगे। शाम को मौसम सुहाना होने से लोगों को हल्की राहत मिली। इसके बाद रात करीब आठ बजे बारिश हुई, हालांकि वर्षा का दौर ज्यादा देर तक नहीं चला। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से राजधानी में मौसम साफ रहेगा।

तीन घंटे का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार सुबह 10 बजे तक के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए सवाईमाधोपुर, करौली, बारां, अलवर, टोंक, अजमेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। विभाग की सलाह है कि कमजोर संरचनाएं, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, आदि को आंशिक नुकसान हो सकता हैं। मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवें, पेड़ों के नीचे शरण ना लेवें, मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

Join Whatsapp 26