
विराट-अनुष्का के घर बेटे का जन्म, सोशल मीडिया पोस्ट में बताया- बेटे का नाम अकाय





खुलासा न्यूज नेटवर्क। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिर पेरेंट्स बन गए हैं। 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। कपल ने बताया कि बेटे का नाम अकाय रखा गया है। इनकी पहले से एक बेटी है। इसका नाम वामिका है। कपल ने कहा- आपकी दुआओं की दरकार है। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।
शादी के 3 साल बाद बेटी वामिका का जन्म हुआ था
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में शादी की थी। शादी के 3 साल बाद 2020 में अनुष्का ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 2021 में अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जन्म दिया था।

✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |



