पुष्करणा सावे की तैयारियां जोरों पर, 21 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार हुआ

पुष्करणा सावे की तैयारियां जोरों पर, 21 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार हुआ

खुलासा न्यूज बीकानेर। रत्ताणी व्यास पंचायत समिति बीकानेर में शनिवार को भगवान श्री रतन गणेश के समक्ष पंडित प्रहलाद कुमार व्यास, पंडित गौरीशंकर पुरोहित के सान्निध्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में 21 बटुकों का आज नान्दीमुख श्राद्ध ओर प्रायश्चित कर्म करवाया गया। लॉयन एक्सप्रेस के लिए उदय व्यास ने बताया कल 11 फरवरी को उक्त कार्यक्रम में बीकानेर के विद्वान पंडितो के श्री मुख से वैदिक मंत्रोच्चार से बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार पूर्ण विधि विधान से किया जायेगा। उक्त धार्मिक कार्यक्रम पंडित प्रहलाद कुमार व्यास, पंडित गौरीशंकर पुरोहित के सानिध्य में हर पुष्करणा सावे पर पिछले 8 वर्षों से नि:शुल्क किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में पं. ब्रह्मदेव व्यास, पण्डित राजीव नयन व्यास, पं विष्णु आचार्य, नवरतन पुरोहित, पंकज गौतम, रूपेश व्यास, नो भा, पण्डित आशीष व्यास, पंकज व्यास का पूर्ण सहयोग मिल रहा हैं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |