लग्जरी कार में मिले शव साली-बहनोई के, विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई मौत

लग्जरी कार में मिले शव साली-बहनोई के, विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई मौत

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सड़क किनारे एक लग्जरी कार में एक महिला व एक पुरुष के शव मिले। मृतका की पहचान भादरा के निनान गांव निवासी प्रियंका पुत्री प्रताप सिंह व पड़ोसी गांव साहुवाला निवासी संदीप पुत्र पालाराम महरिया के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों रिश्ते में साली बहनोई है। जिसमें संदीप विवाहित है और प्रियंका उसके मामा ससुर की बेटी है। प्रियंका कृषि पर्यवेक्षक का एग्जाम देने घर से निकली थी। संभवत: संदीप उसे कार से एग्जाम दिलाने के लिए बीकानेर लाया और वापस लौटते समय दोनों विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि दोनों ने इस प्रकार का कदम क्यों उठाया? पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों के शव श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |