बीकानेर: इतने करोड़ का होगा शहर का बजट, अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा पेश, पढ़ें यह खबर

बीकानेर: इतने करोड़ का होगा शहर का बजट, अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा पेश, पढ़ें यह खबर

बीकानेर: इतने करोड़ का होगा शहर का बजट, अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा पेश, पढ़ें यह खबर

बीकानेर। नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2024-25 का प्रस्तावित बजट तैयार हो गया है। इस बार निगम का बजट 553 करोड 36 लाख 73 हजार रुपए का रहने वाला है। राशि के हिसाब से यह निगम के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। पिछले साल निगम का बजट 419 करोड़ रुपए का रखा गया था। इस बार 134 करोड़ रुपए के ज्यादा बजट प्रावधान होंगे। निगम बोर्ड की बजट साधारण सभा 14 फरवरी को वेटनरी ऑडिटोरियम में होगी। निगम प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। इस साल के अंत में निगम में चुनाव होने है। ऐसे में भाजपा बोर्ड का यह अंतिम बजट होगा।

निगम महापौर अपने कार्यकाल का आखिरी बजट प्रस्तुत करेंगी। जानकारी के अनुसार अमृत योजना 2.0 के तहत होने वाले सीवरेज प्रोजेक्ट कार्य व प्राप्त होने वाली राशि से बजट की कुल राशि बढ़ी है। प्रस्तावित बजट में आवर्तक व अनावर्तक कुल व्यय 443 करोड 49 लाख रुपए और आवर्तक व अनावर्तक कुल आय 443 करोड 50 लाख रुपए है। बजट साधारण सभा इस बार भी निगम कार्यालय परिसर से बाहर किराये के भवन में होगी। निगम पार्षदों की संख्या अधिक होने व गांधी म्यूनिसिपल सभागार की क्षमता कम होने से निगम वेटरनरी ऑडिटोरियम में निगम की आम सभा करता है। निगम अपने सभागार के निर्माण में ढ़िलाई बरत रहा है। पार्षद संख्या बढ़ने के बाद हर साल निगम बजट में सभागार निर्माण प्रस्तावित करता है लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ा है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |