लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा, मोदी ने कहा- देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा, मोदी ने कहा- देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा, मोदी ने कहा- देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। मोदी ने लिखा, ‘मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिया जाएगा। मैंने उनसे बात की और उन्हें बधाई दी है। वे हमारे समय के सबसे सम्मानित स्टेट्समैन हैं। देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने जमीनी स्तर से काम शुरू किया था और वे देश के उपप्रधानमंत्री पद तक पहुंचे।’ इससे पहले 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने का एलान किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 24 जनवरी को उनकी 100वीं जयंती से एक दिन पहले यह घोषणा की। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार डिप्टी सीएम रहे। वे पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |