
कोलायत सरोवर में डूबने से युवक की मौत





खुलासा न्यूज, बीकानेर। कोलायत सरोवर में शव मिलने की खबर सामने आई है। यह शव श्रीकोलायत के कपिल मुनि तालाब में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक बीकानेर का रहने वाला है। उसके पास मिले आधार कार्ड से पहचान हुई है। युवक की पहचान जितेन्द्र कुमार औझा के रूप में हुई है। सरोवर के पास लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई है। युवक के साथ-साथ एक बच्चे के डूबने भी सूचना मिली है। पुलिस टीमे सरोवर में बच्चे की तलाश कर रही है। हालांकि फिलहाल युवक के डूबने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |