Gold Silver

शहर में इस एंबुलेंस ड्राइवर की संदिग्ध हालत में मौत

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर इलाके के एंबुलेंस कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। एंबुलेंस कर्मचारी सादुलशहर इलाके में 108 एंबुलेंस चलाता था। सोमवार को वह रात की ड्यूटी पर आया था। अलसुबह करीब पांच-छह बजे के आसपास उसने अपने पास सो रहे व्यक्ति को जगाया। उस समय वह उल्टियां कर रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में परिवार की ओर से किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं करवाया गया है।
सात साल से कर रहा था नौकरी
एंबुलेंसकर्मी कर्मी भूपसिंह (45) वर्ष 2017 से एंबुलेंस 108 के ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। वह सोमवार रात ड्यूटी पर आया था। एंबुलेंसकर्मियों के लिए सादुलशहर थाने में प्रबंध किया हुआ है। एंबुलेंस इसी कैंपस में खड़ी रहती है। भूपसिंह इसी कैंपस में सोमवार रात ड्यूटी के लिए आया। मंगलवार सुबह उसने अपने पास सो रहे कर्मचारी को जगाया। संबंधित कर्मचारी जागा तो उसने भूपसिंह को उल्टियां करते हुए देखा। उसने आसपास थाने में काम कर रहे स्टाफ को बुलाया। थाने के स्टाफ ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
एसएचओ रघुवीर सिंह बीका ने बताया कि थाने में एंबुलेंसकर्मी ड्यूटी के लिए आया था। मंगलवार सुबह वह उल्टियां करते मिला। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक सादुलशहर का ही रहने वाला है। उसकी पत्नी ने इस संबंध में रिपोर्ट दी है। हालांकि किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
एंबुलेंसकर्मी के हैं 2 बच्चे
एंबुलेंसकर्मी सादुलशहर के वार्ड दो में पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहता है। उसके बड़ा बेटा 15 साल का और छोटा बेटा 10 साल का है। एंबुलेंसकर्मी की मौत के कारणों के बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है।

Join Whatsapp 26