
एनिमल के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड; आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस बनीं; 12th फेल बेस्ट फिल्म






रविवार रात 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हुई। एनिमल में निभाए किरदार के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जबकि आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।

12th फेल को बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। साथ ही विधु विनोद चोपड़ा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का भी अवॉर्ड दिया गया। शबाना आजमी ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता।
OMG-2 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड दिया गया। इशिता मोइत्रा को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके अलावा शिल्पा राव को पठान के गाने बेशरम रंग के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला।
एनिमल का गाना अर्जन वैली गाने वाले भूपेंद्र बब्बल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड मिला। सिनेमा में योगदान के लिए डायरेक्टर डेविड धवन को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। यह अवॉर्ड सेरेमनी गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्ट सिटी में आयोजित हुई।
- बेस्ट फिल्म- 12th फेल
- बेस्ट एक्टर- रणबीर कपूर (एनिमल)
- बेस्ट एक्ट्रेस– आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)
- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- डेविड धवन (डायरेक्टर)
- बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल)– आदित्य रावल (फराज)
- बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (फीमेल)– अलीजेह अग्निहोत्री (फर्रे)
- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर– तरूण डुडेजा (फिल्म- धक-धक)
- बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- विक्की कौशल (डंकी)
- बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे) और शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)
- बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- विक्रांत मैसी (12th फेल)
- बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स– जोरम
























टेक्निकल अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट पहले ही हो गई थी। शाहरुख खान की फिल्म जवान को बेस्ट एक्शन की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने व्हॉट झुमका के लिए गणेश आचार्य को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड दिया गया। टेक्निकल अवॉर्ड्स की कैटेगरी में सैम बहादुर को सबसे ज्यादा तीन, जबकि एनिमल को दो अवॉर्ड्स मिले।
इन फिल्मों को मिला था नॉमिनेशन
12th फेल

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th फेल 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी। विक्रांत मैसी ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। यह फिल्म राइटर अनुराग पाठक की बुक ’12th फेल’ पर बेस्ड है। विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म वैसे तो आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की असल जिंदगी से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें देश के हर गांव और छोटे शहरों के युवाओं की कहानी है
एनिमल

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 850 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म में रणबीर कपूर का नेवरसीन एक्शन अवतार देखने को मिला था।
जवान

साउथ के डायरेक्टर एटली निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख, विजय सेतुपति और नयनतारा लीड रोल में थे। वहीं, दीपिका का फिल्म में कैमियो था। इनके अलावा सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणी, रिद्धी डोगरा, संजीता भट्टाचार्य ने भी अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म में किसान, स्वास्थ्य व्यवस्था, पर्यावरण को नुकसान व बढ़ते पूंजीवाद को निशाना बनाया गया है। कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी, बड़े कारोबारियों को आसान कर्ज जैसे मुद्दे देश में सभी को जोड़ते दिखे। फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए।
पठान

25 जनवरी 2023 को रिलीज पठान ने शाहरुख खान का शानदार कमबैक कराया। फिल्म ने सिर्फ हिंदी में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। हालांकि फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी हुए। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।
OMG-2

11 अगस्त 2023 को रिलीज यह फिल्म सेक्स एजुकेशन जैसे गंभीर विषय पर बनी है। फिल्म को देखने के बाद आप बहुत कुछ सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। कुछ बातें हमारे दिल और दिमाग में चलती तो हैं, लेकिन वो सारी चीजें हम दुनिया के सामने कह नहीं पाते। अक्षय कुमार शिव के दूत बने हैं। जबकि पंकज त्रिपाठी भक्त की भूमिका में हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

फिल्म में रणवीर सिंह का कैरेक्टर है रॉकी रंधावा और आलिया ने रानी का कैरेक्टर निभाया है। फिल्म ने 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। करण जौहर ने इस फिल्म के जरिए काफी वक्त बाद डायरेक्शन में वापसी की थी।
बेस्ट एक्टर के लिए कौन-कौन लोग नॉमिनेट थे?
बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में रणबीर कपूर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, सनी देओल और विक्की कौशल को नॉमिनेट किया गया था। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, रानी मुखर्जी और तापसी पन्नू को नॉमिनेशन मिला था।


