जीजा-साले ने सहेली के सामने महिला के साथ किया बलात्कार

जीजा-साले ने सहेली के सामने महिला के साथ किया बलात्कार

जयपुर। जयपुर में जॉब कर रही महिला के साथ हैवानियत का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की सहेली को बंधक बनाकर, हैवानियत की। मामला शहर के बस्सी थाने का है। पीडि़त की तहरीर के अनुसार, आरोपी जीजा-साले ने सहेली के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। जब, उसकी साथी महिला द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया तो, आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। दोनों सहेलियों के विरोध कर शोर मचाया। उसके बाद आरोपी वहां से भागे। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला (27) ने शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने बताया कि वह बस्सी इलाके में रहकर जॉब करती है। महिला का आरोप है कि 12 जनवरी की रात वह साथ अपनी सहेली के साथ घर पर थी। इसी दौरान रात करीब 1 बजे ठेकेदार अलीम अपने साले विशाल और दोस्त आरिफ के साथ वहां आया। तीनों ने सोते समय उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर साथी महिला को बंधक बना लिया।
इसके बाद आरोपी ठेकेदार अलीम और उसके साले विशाल ने सहेली की आंखों के सामने उसके साथ गैंगरेप की। आरोपी आरिफ ने उसकी सहेली के साथ जरबदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर तीनों आरोपी वहां से भागे। पीडि़ता ने सहेली के साथ आरोपियों के खिलाफ बस्सी थाना पुलिस में रिपोर्ट केस दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |